हैट्रिक बनाकर तीन गोल्ड मैडल अपने नाम करने में कामयाब रहे पिंडर घाटी निवासी मुन्दोली के कलम सिंह बिष्ट
पहाड़वासी
देहरादून। 6 नवम्बर 2022 को देहरादून के परेड ग्राउंड में एक दिवसीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता देवभूमि मास्टर एथलीट स्पोर्ट्स एसोसिएशन देहरादून के द्वारा आयोजित किया गया था।
जिसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट में भाग लेकर अपना अच्छा खेल प्रदर्शन करके मैडल अपने नाम किया।
जिसमें अल्ट्रा मैराथन धावक, सोलो क्लाइंबर, हिमालय ट्रेकर व प्रकृति प्रेमी, जो हिमालय की तलहटी जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव मुंदोली निवासी श्री कलम सिंह बिष्ट ने 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ में भाग लिया तथा तीनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे। यह पिंडर घाटी के लिए गौरव की बात है और आज की युवा पीढ़ी को कलम सिंह बिष्ट से प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री बिष्ट हमेशा फिट इंडिया का संदेश युवा पीढ़ी के साथ-साथ बुजुर्गों को भी समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से व खुद भी देते रहते है।
