पांचवीें के 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या - Pahadvasi

पांचवीें के 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

 

पांचवीें के 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

देहरादून,पहाड़वासी। परीक्षा के तनाव में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर का है। यहां रहने वाले दिलशाद का बेटा अदनान स्थानीय दुर्ना दीक्षा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह से ही वह परेशान दिख रहा था। दोपहर ढाई बजे वह अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। दस मिनट बाद परिजन अंदर पहुंचे तो फंदे पर उसे लटका देखा तो चीख पड़े।

आनन-फानन पंखे से उतारकर उसे रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अदनान की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी, जिसको लेकर वह तनाव में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *