कनिष्क अस्पताल देहरदून में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
देहरादून,पहाड़वासी। दिनांक 23.07.2023 कनिष्क अस्पताल देहरादून एवं माथुर वैश्य शाखा के सौजन्य से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन कनिष्क अस्पताल के संस्थापक वरिष्ठ गेस्ट्रो सर्जन डॉ मुकेश कुमार गुप्ता एवं सहसंस्थापक वरिष्ठ स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ ऋतु गुप्ता के द्वारा किया गया।
शिविर में विशेष सहयोग माथुर वैश्य शाखा देहरादून का रहा शिविर का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में मरीजों के लिये हो रही रक्त की कमी को पूरा करना था।
शिविर में भारी संख्या में लोगो ने रक्त दान किया तथा सभी रक्त दानियो का कनिष्क अस्पताल के संस्थापक डॉ मुकेश कुमार गुप्ता एवं सहसंस्थापक डॉ ऋतू गुप्ता एवं माथुर वैश्य शाखा देहरदून से श्री रजनीश गुप्ता के द्वारा रक्त दान के लिये प्रेरित किया एवं सभी रक्तदानियो का आभार व्यक्त किया।
शिविर में कनिष्क अस्पताल के कर्मचरियो के साथ-साथ माथुर वैश्य शाखा के सदस्यों में श्री रजनीश गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, युगांशी, अखिल, श्री प्रदीप पैनुली, गौरव चौधरी एवं मोहित शर्मा आदि ने रक्त दान किया।
