पछवादून के कांग्रेसियों ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल व कंबल बांटे - Pahadvasi

पछवादून के कांग्रेसियों ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल व कंबल बांटे

 

पछवादून के कांग्रेसियों ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल व कंबल बांटे

कांग्रेस ही देश को भाईचारे व विकसित देश के रूप में चला सकती हैः संजय

पहाड़वासी

विकासनगर/सेलाकुइ। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में मरीजों को कंबल व अन्य सामान वितरित किया। वहीं सेलाकुई कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय सेलाकुई में मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को फल बांटे।
इस अवसर पर संजय किशोर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में एकता, अखंडता और लोगों के हक की लड़ाई निडरता से लड़ते हुए आज 138वें वर्ष में प्रवेश करने पर कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही है जो इस देश को भाईचारे व एक विकसित देश के रूप में चला सकता है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बलजीत सिंह, अभिनव ठाकुर, गिरीश सप्पल, रेखा रमोला, अनमोल शाह, असद, राहुल वर्मा, दिनेश भारद्वाज, रिंकू कनौजिया, अशोक जागरा आदि कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

वहीं सेलाकुई कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अमित पंवार ने राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में मरीजों व गर्भवती महिलाओं को फल बांट कर उनका हालचाल पूछा और नौनिहालों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस इस देश की विचारधारा को एक सूत्रा में बांधकर सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है। चिकित्सा प्रभारी डा. उषा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कहा कि इन्हीें कार्यक्रमों से मरीजों का उत्साहवर्धन होता है। इस मौके पर नीलम थापा, संजीव उपाध्याय, अशोक नेगी, अरशद खान, हरीश बिष्ट, अमित नेगी, रोशन लाल, मनोज गुसाई आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *