कांग्रेस 7 नवंबर को माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी - Pahadvasi

कांग्रेस 7 नवंबर को माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी

 

कांग्रेस 7 नवंबर को माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी

-14 से 19 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली जाएंगी

-राज्य के धार्मिक स्थलों से मिट्टी व जल एकत्र कर राहुल गांधी को सौंपेंगे कांग्रेसी

पहाड़वासी

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। 14 से 19 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली जाएंगी। राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपेंगे। साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी रोपे जाएंगे।

राज्य में यात्रा के दौरान राहुल द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, कानून व्यवस्था समेत सभी ज्वलंत मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को बल देने के लिए स्थानीय स्तर पर भी यात्राएं निकालने का कार्यक्रम तय कर दिया है।

कुमाऊं मंडल के बाद आज शनिवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल मंडल के कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि यात्रा भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद लेकर सात नवंबर को सुबह सात बजे माणा गांव से शुरू होगी। पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से विभिन्न चरणों में यात्राएं निकाली जाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता इनमें शामिल रहेंगे। यात्राओं के दौरान प्रत्येक धार्मिक स्थल का जल और मिट्टी भी एकत्र की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि आज दो चरणों में सभी ब्लॉक,नगर जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग अध्यक्ष व विधायकों व शीर्ष नेताओं के साथ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। यात्रा के दौरान कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरेाधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

One thought on “कांग्रेस 7 नवंबर को माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी

  1. **prostapeak**

    Prosta Peak is a high-quality prostate wellness supplement formulated with a comprehensive blend of 20+ natural ingredients and essential nutrients to support prostate health

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *