चारापत्ती लेने गयी महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 

चारापत्ती लेने गयी महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

पहाड़वासी

कोटद्वार/देहरादून। कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी चौधरी (48 वर्ष) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल (40 वर्ष) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन (37 वर्ष) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी (42 वर्ष) पत्नी मुकेश घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।

2 thoughts on “चारापत्ती लेने गयी महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *