एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक - Pahadvasi

एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

-अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी एसआईआर की विस्तृत जानकारी
-3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण आज यानी 28 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची ने नाम शामिल करने से रह गए हैं वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट अथवा बीएलओ के माध्यम से भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रशांत खंण्डूरी, बीएसपी से सत्यपाल, सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल,सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।