सौरभ राज बेहड़ युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक नियुक्त - Pahadvasi

सौरभ राज बेहड़ युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक नियुक्त

 

सौरभ राज बेहड़ युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक नियुक्त

देहरादून,पहाड़वासी। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड को यूथ कांग्रेस द्वारा नेशनल ज्वाइंट मीडिया कोड़िनेटर यूथ कांग्रेस के पद पर नियुक्त किया गया है। यूथ कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडे ने सौरभ राज बेहड को अपने दिल्ली स्थित कार्यालय में यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयों की मौजूदगी में उनको नियुक्ति पत्र सौपा गया। जिसके बाद वहंा मौजूद सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर मीडिया डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडे ने कहां कि सौरभ बेहड कांग्रेस के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता है, तथा उन्होंने अपने पिता को किडनी प्रत्यारोपण करके युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होने कहा कि उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर उनको इस पद पर नियुक्त किया जा रहा है। कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है सौरभ बेहड़ अपने दायित्व को पूर्ण रूप से निभाएंगे।

वहीं सौरभ राज बेहड ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास वी वी तथा मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष वरुण पांडे का हार्दिक आभार व धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे पूर्व में भी कांग्रेस के लिए सदैव सक्रिय रहे यह पद मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रति और बढ़ गई है वह पूर्ण रूप से जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि मीडिया कोड़िनेटर के रूप में वे कांग्रेस का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस में सम्मिलित करा सके।

One thought on “सौरभ राज बेहड़ युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *