उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र पैनगढ़ में आपदा में जान गंवाने वालों को दैवीय आपदा मद से शीघ्र 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का
पहाड़वासी
देहरादून। आपका ध्यान दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को जनपद चमोली के विकासखंड थराली के अंतर्गत ग्राम पैनगढ. में देवी आपदा के कारण हुए भारी भूस्खलन की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं।
भूस्खलन के चलते जानमाल की भारी क्षति हुई है जिसमें ग्राम पैनगढ. में एक ही परिवार के 4 सदस्यों क्रमश: श्रीमती बचूली देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्री देवचंद सती एवं श्री घनानंद सती की असमय दुखद मौत हो गई है तथा परिवार के कई अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हुए हैं। भारी भूस्खलन के कारण हुई दिल दहलाने वाली इस घटना के चलते गांव के अन्य परिवारों में भी भय का माहौल व्याप्त है।
आपदा पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से भी अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों जिनकी परिसंपत्तियों क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्हें तात्कालिक सहायता पहुंचाई जानी नितांत आवश्यक है।
आपसे आग्रह है कि विकासखंड थराली के ग्राम पैनगढ. में दैवीय आपदा से पीड़ित परिवार के प्रत्येक मृतक सदस्य के आश्रित को दैवीय आपदा मद से शीघ्र 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा अन्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु अपने अस्तर से आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली एवं अधिवक्ता श्री हयात सिंह बिष्ट एवं कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ सदस्य एवं आईटीपीबी से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर श्री गोपाल सिंह गडिया ने प्रमुखता से आर्थिक सहायता प्रदान करने मुद्दा उठाया।
