हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत - Pahadvasi

हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत

 

हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत

पहाड़वासी

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जिले में बर्फ के तूफान, हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना द्वारा राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड सरकार ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और हादसे के बारे में जानकारी दी।

मालूम हो कि मंगलवार सुबह उत्तरकाशी के दौपद्री डांडा-दो से वापस लौट रहे पर्वतारोहियों का दल अचानक हिमस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राज्य आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद राहत व बचाव का कार्य जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। हिमस्खलन में 10 प्रशिक्षार्थियों की मौत हो गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी का डांडा-दो पर्वत चोटी में हिमस्खलन से निम के प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही तत्काल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए मदद का आग्रह किया गया। केंद्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। निम के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *