टोल प्लाजा निरस्त करने पर स्पीकर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया
पहाड़वासी
ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के नेपाली फार्म तिराहे के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा के निरस्तीकरण किए जाने की घोषणा को लेकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रकोष्ठों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर ऋषिकेश, वीरभद्र, श्यामपुर मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व किसान मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का गरम जोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से नेपाली फार्म तिराहे के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
Theo mình thì 188v game phù hợp cho ai thích trải nghiệm nhanh gọn và dễ dùng. TONY07-20